पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

‘सिंघम अगेन’ की ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा, कुछ घंटों में होगा ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अजय देवगन  की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर काफी बज है।  रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के लिए फैंस बेसब्र हो रहे हैं।  ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।  इसी बीच अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।  फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।    आइए जानते हैं कि अजय देवगन की इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

ग्रैंड होने वाला है ट्रेलर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक तो फिल्म का आम ट्रेलर लॉन्च नहीं होने वाला है। ट्रेलर काफी ग्रैंड होने वाला है। सिंघम अगेन का ट्रेलर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में लॉन्च किया जाएगा। इसकी 2000 सीटे सिर्फ मीडिया नहीं बल्कि अजय, अक्षय, रणवीर, करीना, दीपिका और टाइगर के फैंस के लिए भी होंगी सभी सितारों के फैंस को भी बुलाया जाएगा। जिसकी वजह से ये इस साल का मोस्ट अवेटिड ट्रेलर बन गया है। ये साल 2024 के सबसे बड़ा इवेंट होने वाला है। सिंघम अगेन बहुत ग्रैंड फिल्म है तो मेकर्स चाहते हैं कि इतनी बड़ी फिल्म का ट्रेलर भी बड़ा होना चाहिए। ये फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार 
अजय देवगन की सिंघम अगेन की टक्कर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से होने वाली है। दोनों ही फिल्में 1 नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। वहीं यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म अपनी पकड़ बना पाती है। क्योंकि दोनों ही फिल्में फैंस को काफी ज्यादा पसंद हैं।  फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 
अब ट्रेलर के मामले पर रोहित शेट्टी ने सब कुछ फाइनल कर दिया है और बता दिया है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर कब आएगाय।  दरअसल रविवार 6 अक्टूबर को रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंघम अगेन के ट्रेलर रिलीज को लेकर एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया है और बताया है कि 7 अक्टूबर यानी कल इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च होगा। वीडियो में आपको रोहित के निर्देशन में कॉप यूनिवर्स के अंतर्गत बनने वाली फिल्में- सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन की झलक देखने को मिलेगी।