पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सीएम धामी की अध्यक्षता में संपूर्ण कैबिनेट की पहली बैठक आज 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। धामी 2.0 सरकार की यह बैठक कई मामलों में अहम है। चार साल बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट के 12 के 12 सदस्य बैठक में शामिल होंगे।मालूम हो कि, मानक के अनुसार उत्तराखंड में कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 12 सदस्य ही हो सकते हैं। धामी 2.0 सरकार के 23 मार्च 2022 को शपथ लेने के बाद से ही कैबिनेट का आकार पूरा नहीं था। तीन पद तब से ही खाली थे। इस बीच वर्ष 2023 में चंदनराम दास की मृत्य और वर्ष 2025 में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के इस्तीफे से रिक्त पदों की संख्या पांच तक पहुंच गई थी। अभी 21 मार्च को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार करते हुए पांचों रिक्त पदों पर नियुक्तियां कर दीं हैं। सूत्रों के अनुसार कल की बैठक चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य, शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण से जुड़े कुछ अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। शहरी विकास विभाग की डि-कंजेशन एवं लैंड रि-डेवलेपमेंट पॉलिसी आने की संभावना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *