पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सरकार झूठ बोलकर जनता को छलने का काम रही : गोदियाल

नई टिहरी। घनसाली वसंत कौथिग महोत्सव में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर जनता को छलने में लगी है। भाजपा की नीतियों से परेशान होकर उनके नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। आने दिनों में यह लाइन लंबी होगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। जन जागृति लोक संरक्षण समिति व घनसाली शताब्दी वर्ष के पर आयोजित कौथिग महोत्सव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेले और पहाड़ी संस्कृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने लोगों से बच्चों को अपनी बोली-भाषा और संस्कृति के बारे में बताने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा को हर क्षेत्र में राजनीति नजर आती है। पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहे, पलायन रोकने में सरकार नाकाम साबित हुई है। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि मेलों के माध्यम से समाज में आपसी सौहार्द कायम होता है। थौल मेले हमारी पहचान है इन्हें मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ओम गोपाल रावत, मोहन सिंह रावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, राकेश राणा, विजय गुनसोला, धनीलाल शाह, दिनेश लाल, शंकरपाल सजवाण, जन जागृति समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण, डॉ़ नरेन्द्र डंगवाल मौजूद थे।
उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि ऊर्जा, समर्पण और संघर्षशीलता कार्यकर्ताओं की पहचान होती है। आगामी विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करें। कहा कि कांग्रेस 2027 में प्रदेश की सत्ता में लौट रही है। इस मौके पर नरेंद्र चंद रमोला, सोबन सिंह नेगी, साहब सिंह सजवाण, सुमना रमोला, बीना नेगी, गीता डबराल, बिजेंद्र नेगी, शिब्बी भंडारी, विजय नेगी, सोबन सिंह नेगी, शक्ति जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *