पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सिविल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित

रुडकी। सिविल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। तीनों गर्भवती महिलाओं ने स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया है। सिविल अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जबकि लेबर रूम के एक हिस्से को सील किया गया है। रुडक़ी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक महिला की सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी। उक्त महिला कोरोना संक्रमित थी। इसके वार्ड को सील कर चार स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया था। इमरजेंसी में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज किया गया था, इसके बाद इमरजेंसी को भी सील कर दिया था। सिविल अस्पताल में भर्ती महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कर्मचारी भी सहमे हुए हैं।रुडक़ी के पूर्वी दीनदयाल, भारत नगर और कलियर की रहने वाली तीनों गर्भवती महिलाओं को 31 जुलाई को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान तीनों का रैपिड टेस्ट लिया गया था। तीनों महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों ने शिशुओं को जन्म दिया है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि लेबर रूम के उस हिस्से को सील कर दिया गया है। जिसमें तीनों महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है। साथ ही तीनों महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। बताया कि इलाज कर रहे सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा किट पहनी थी। इसलिए उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *