पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

एंबुलेंस से हो रहा घायल गौवंश का उपचार

हरिद्वार(आरएनएस)। जनपद में घायल निराश्रित गौवंश के लिए वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम ने एक एंबुलेंस की व्यवस्था की है। जिसमें घायल गौवंशों को गौशाला लाकर उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को भीमगोड़ा के निकट चमगादड़ टापू में स्थित श्रीकृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला को सूचना मिली की एक गौवंश राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-देहरादून पर बीमार अवस्था में पड़ा है। सूचना पर संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरि और पवन भगवा अपने अन्य साथियों के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और गौमाता को रेस्क्यू कर श्रीकृष्ण कृपा कामधेनू गौशाला में लाया गया। जहां चिकिस्कों से परमश लेने के बाद गौवंश का उपचार किया। आवश्यकता होने पर 9258562592 नंबर पर सूचना देने पर तत्काल सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।