Advertisement

नगर नालिका ने बांटे पर्यावरण मित्रों को गर्म ट्रेक शूट

 

देहरादून। मसूरी नगर पालिका ने सोमवार को पर्यावरण मिश्रों को गर्म ट्रैक शूट वितरित किए। एसडीएम अनामिका ने कहा कि पिछले साल मसूरी स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरे स्थान पर आया था, इसलिए पर्यावरण मित्रों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें ट्रैक शूट दिए जा रहे हैं। ताकि सर्दियों में भी वह अपना काम बखूबी से कर सकें। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस बार मसूरी नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले स्थान पर आए। इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए ट्रिपल आर थीम पर रखी है। इसमें रिडयूज, रियूज और रिसाइकिल के सिद्धांत पर काम किया जा रहा है। मसूरी में 20 टन से अधिक कूड़ा सीजन में जनरेट होता है लेकिन एमआरएफ सेंटर की क्षमता चार टन की ही थी, जिसे अब बढ़ाकर आठ टन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, नगर स्वास्थ्य निरीक्ष विरेंद्र बिष्ट, संजीव कवि आदि मौजूद रहे।