पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

ऋषिकेश में सी-प्लेन का तीसरा ट्रॉयल भी रहा सफल

ऋषिकेश। ऋषिकेश में यूजेवीएनएल के बैराज जलाशय में शनिवार को सी-प्लेन का तीसरा ट्रायल भी सफल रहा। करीब 40 मिनट तक जलाशय में ट्रायल का सिलसिला चला। दोपहर 12 बजे से सी प्लेन ने तीन बार जलाशय में लैंडिंग और टैक ऑफ किया गया। शनिवार को जौलीग्रांट से उड़ान भरकर 19 सीटर सी-प्लेन दोपहर 12.10 बजे बैराज जलाशय में लैंड हुआ। 5,670 किलो वजनी प्लेन की सफल लैंडिंग से संचालक स्काई हॉप कंपनी और यूकाडा समेत प्रशासनिक खुश दिखे। जलाशय में उतरने के बाद प्लेन ने 12.15 बजे फिर जौलीग्रांट के लिये उड़ान भरी। दोपहर 12.30 बजे प्लेन फिर जलाशय पहुंचा। 12.35 बजे टेकऑफ करते हुए प्लेन वापस जौलीग्रांट लौट गई। इसके बाद 12.50 बजे फिर बैराज जलाशय में उतरा और 12.55 पर उडान भरी। प्लेन में पायलट, को-पायलट और इंजीनियर सवार रहे। तीसरा ट्रॉयल सफल होने के बाद यूजीवीएनल के अधिकारी खुश दिखे। स्काई हॉप कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि तीन बार के ट्रायल में लैंडिंग और टेकऑफ सफल रहा है। नियमित रूप से जलाशय से उड़ान भरने और पर्यटकों को सैर-सपाटे के लिए अब शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अनुमति मिलने के बाद डीएचसी-6 सीरीज 400 के सी-प्लेन का संचालन किया जा सकेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *