पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के हिमनगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। नगर स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेता प्रदीप रावत के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बाद में गीता धामी मां नंदा देवी मंदिर डाडाधार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय परिधान घाघरा-कमला पहनकर पूजा अर्चना की। दरकोट गांव पहुंचकर गीता धामी ने महिला सशक्तिकरण के तहत महिला समूहों के लगाए गए स्थानीय ऊनी वस्त्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला समूहों की ओर से तैयार किए उत्पादों को सराहना की। यहां एसडीएम डॉ. ललित तिवारी, तहसीलदार आशीष रौतेला, गोकर्ण सुयाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती, लवराज रावत, बसंती जोशी, मुन्नी देवी, कविता लसपाल, त्रिलोक बिष्ट, सोनू निखुर्पा आदि मौजूद रहे।









Leave a Reply