पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

बस में मुफ्त सेवा को लेकर महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि

चम्पावत। रक्षा बंधन पर रोडवेज बस में मुफ्त सफर को लेकर महिलाओं में रुचि नहीं दिखाई दी। अधिकांश महिलाओं ने टैक्सी से सफर तय किया। हालांकि टैक्सी में महिलाओं को ज्यादा किराया देना पड़ा। सवारियां नहीं होने से रोडवेज स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं ने भाई के घर पहुंच कर राखी बांधी। रक्षा बंधन के लिए शासन ने रोडवेज बस में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात दी थी। लेकिन अधिकतर महिलाओं ने बस में सफर करने के बजाय टैक्सियों को प्राथमिकता दी। टैक्सी में सफर करने से महिलाओं को अधिक किराया चुकाना पड़ा। परिवहन निगम ने चम्पावत और लोहाघाट के बीच एक रोडवेज बस का संचालन किया था। लेकिन यात्री नहीं होने की वजह से रोडवेज बस में सन्नाटा पसरा रहा। परिवहन विभाग के एआरएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों के इंतजार में बस को निर्धारित समय से देरी से चलाया गया। इसके बाद भी बस को कम सवारी के ही रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *