पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पारा 35 के पार

चम्पावत। दो दिनों तक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। गर्मी के चलते अधिकांश लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ा। मंगलवार को टनकपुर में सुबह के समय लोगों की आवाजाही बनी रही। दिन चढ़ते-चढ़ते गर्मी और उमस भी बढ़ती चली गई। दोपहर तक नगर का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया। एकाएक लौटी गर्मी से एक बार फिर लेागों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते लोग घरों को लौटने के लिए मजबूर हुए। बीते दो दिनों तक टनकपुर में बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर लौटी गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *