पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

एसटीएच के उपनल कर्मचारियों ने समस्याओं पर चर्चा की

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के उपनल कर्मचारियों ने रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने 20 फीसदी वेतन वृद्धि पर हर्ष जताया। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। रविवार को अध्यक्ष भगवान सिंह कैड़ा, सुंदर सिंह चौहान, मोहन सिंह रावत ने कहा कोरोना काल में उपनल कर्मचारी लगातार 12 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। पीपीई किट पहनकर करीब 12 घंटे की ड्यूटी करना काफी मुश्किल है। इसके बावजूद कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं। जिनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हो चुका है। जबकि एक अन्य की तबीयत काफी खराब हो चुकी है। नर्सिंग स्टाफ की महिला कर्मचारियों कहा वे गर्भवती हैं। ऐसी स्थिति में कोविड-19 में ड्यूटी करना मुश्किल हो रहा है। यहां मोहन पंत, मोहन रावत, नरेश रौतेला, सतीश पलडिय़ा, भूपेश जोशी, दिनेश जोशी, पृथ्वी पटवाल, सुशील कुमार, नरेश भट्ट, दीवान गौरिया, उमा डांगी, मीना भाकुनी, मीना गुप्ता, अजय कुमार, सोनू कुमार, इंदर अधिकारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *