Advertisement

20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा आईपीएल का पहला मैच, लीग खेलों के ओपनिंग मैच का नया रिकॉर्ड

नईदिल्ली। शनिवार से आईपीएल (2020) की आखिरकार शुरुआत हो गई। टूर्नमेंट का पहला मैच दो चिर-प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच खेला गया । आईपीएल के 13वें सत्र के इस पदार्पण मैच का 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने टीवी पर लुत्फ उठाया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।
जय शाह ने ब्रॉडकास्ट ऑडियन्स रिसर्च काउंसिल, इंडिया की रेटिंग का हवाला देते हुए क्रिकेट फैन्स से यह जानकारी शेयर की।
मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने लिखा, ड्रीम11 आईपीएल के ओपनिंग मैच ने नया रेकॉर्ड बना लिया है। बीएआरसी के अनुसार, मैच देखने के लिए 20 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने ट्यूनइन किया। देश में किसी भी खेल लीग के उद्घाटन मैच का यह सबसे बड़ा आकड़ा है- किसी भी लीग को उसके पहले मैच में अभी इतनी बड़ी संख्या में दर्शक नहीं मिले हैं।
बता दें शनिवार से शुरू हुई इस लीग में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं और लीग का चौथा मैच आज शाम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।
००