Advertisement

बर्फबारी न होने से पर्यटक और कारोबारी मायूस

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लॉक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दुगलविट्टा एवं चोपता क्षेत्र में इस बार अच्छी बर्फबारी न होने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय कारोबारियों में मायूसी है। हालांकि नए साल के मौके पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हुई किंतु शीतकाल में जिस तरह से यहां बर्फ देखने के लिए पर्यटक आते थे, इस बार ऐसा नजारा नहीं दिखा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों में शीतकाल में पर्यटक स्थलों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ही पर्यटकों की आवाजाही होती है, किंतु इस बार मनमाफिक बर्फ न गिरने से कुछ मायूसी जरूर हुई है। स्थानीय निवासी दिनेश बजवाल, गोविंद सिंह, विनोद आदि का कहना है कि जनवरी का महीना आधा गुजर चुका है किंतु अब भी लोगों को बर्फबारी का इंतजार है।