Advertisement

नवप्रभात बने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अनुशासन समिति का गठन करते हुए, पूर्व मंत्री नवप्रभात को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार समिति में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह सैनी, प्रभुलाल बहुगुणा और धनीलाल शाह को सदस्य नियुक्त किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नवप्रभात सहित कमेटी के अन्य सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।