Advertisement

एक्शन में आयकर विभाग, गहलोत के करीबी मंत्री के 53 ठिकानों पर रेड

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान में मिड-डे मील घोटाले के सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग ने अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र यादव के घर समेत 53 ठिकानों पर छापे मारे हैं। आयकर विभाग ने 7 राज्यों में छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि राजनीतिक फंडिंग को लेकर ये छापेमारी की गई है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। यूपी में समाजवादी क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के घर पर आयकर विभाग कार्रवाई कर रही है। हुसैनगंज के छितवापुर इलाके में उनका आवास है।
वहीं, राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। राजेन्द्र यादव के शिक्षा संबंधी कई बिजनेस हैं। वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी मंत्री हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। रायपुर में शराब कारोबारी के घर आईटी की रेड जारी है।