पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

भगत सिंह कोश्यारी ने किया 9वें दून योगा महोत्सव का उद्घाटन 

उत्तराखंड को वैलनेस का बड़ा हब बनाया जा सकता है : कोश्यारी

देहरादून। दून योग पीठ द्वारा आयोजित 9वें दून योगा महोत्सव का उद्घाटन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को किया। कोश्यारी ने कहा कि योग, आर्युवेद, प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उत्तराखंड को वैलनेस का एक बड़ा हब बनाया जा सकता है। आयोजकों ने भगत सिंह कोश्यारी और इंदौर की योग गुरु डॉ. निशा जोशी को योग श्री सम्मान प्रदान किया। ओएनजीसी के बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक संस्थान कौलागढ़ रोड में हुए आयोजन में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि योग और उत्तराखंड एक दूसरे के पूरक हैं जो अनेक दिव्य महात्मा, संतों व योग साधकों की स्थली रही है। इससे पूर्व श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, श्री नंदा शक्ति दल की मातृ शक्तियों के मांगल गायन के बीच कोश्यारी संग दून योग पीठ के संस्थापक डॉ. आचार्य बिपिन जोशी, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, राज्य मंत्री भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन. नौटियाल, पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल, पालीटेक्निक के चेयरमैन हर्षमणि व्यास, प्रधानाचार्य नमिता ममगाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर योग महोत्सव का शुभारंभ किया। आचार्य बिपिन जोशी, सुनील उनियाल गामा ने योग महोत्सव को योग के प्रचार प्रसार में मील का पत्थर बताया। राज्य मंत्री भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ जेएन नौटियाल, प्रोफेसर डॉ. विनोद नौटियाल, रजनी नौटियाल ने योग को सही जीवन जीने की पद्धति का आधार बताया। योग गुरु निशा जोशी ने योग पर ओर शोध की जरुरत बताई। मौके पर योगाभ्यास, योग आधारित प्रतियोगिता हुई। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल कालेजों के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. विनोद नौटियाल, एवरेस्ट योग संस्थान के निदेशक योगाचार्य संजीव त्यागी, मयंक पांडे पांडे, डॉ. उर्बी पांडे, योग शिक्षिका योगाचार्य दीपिका खंतवाल, मधु सेमवाल, अंबिका उनियाल, विमला देशवाल, विनय कुमार मौजूद रहे।