पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

विस चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 60 मंडलम अध्यक्ष

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मंडल और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 60 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष चुनाव और संगठन स्तर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष को टक्कर देंगे। मंडलम अध्यक्षों की पूरी सूची में प्रत्येक मंडल के साथ संबंधित ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र और बूथ संख्या का विवरण भी निर्धारित किया गया है।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह गोगी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक व्यवस्थित, सक्रिय और मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। सूची में रायपुर, धर्मपुर, डोईवाला, राजपुर रोड, मसूरी, देहरादून कैंट सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंडल शामिल हैं। डॉ. गोगी ने कहा कि प्रत्येक मंडलम अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और समन्वय स्थापित करेंगे। बूथ संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।मंडलम अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथवार संगठन को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।बताया कि 13 ब्लॉक में करीब 900 बूथ हैं। पूर्व में पार्षद पद के प्रत्याशी समेत कांग्रेस के सक्रिय और पुराने कार्यकर्ताओं को मंडलम अध्यक्ष बनाया गया है। यह अध्यक्ष अब बूथ अध्यक्ष बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *