अल्मोड़ा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना सिंह के निर्देशानुसार व्यापक जनहित में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड व ई-श्रम में श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि यह शिविर सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आयोजित किये जायेंगे। विकासखण्ड हवालबाग में 11 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड भैसियाछाना में 14 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड लमगड़ा में 16 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड धौलादेवी में 18 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड ताकुला में 21 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड ताड़ीखेत में 23 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड द्वाराहाट में 27 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड चौखुटिया में 29 दिसम्बर, 2021 को, विकासखण्ड सल्ट में 03 जनवरी, 2022 को, विकासखण्ड स्याल्दे में 04 जनवरी, 2022 को एवं विकासखण्ड भिकियासैंण में 05 जनवरी, 2022 को शिविर आयोजित किये जायेंगे।
अल्मोड़ा : ई-श्रम में श्रमिकों के पंजीकरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन












