Advertisement

एक्सपायरी चिप्स और नमकीन से भरा गोदाम पकड़ा

हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी प्रशासन और नगर निगम की टीम ने वनभूलपुरा के इंदिरा नगर में छापा मारकर एक्सपायरी डेट के चिप्स और नमकीन से भरा गोदाम पकड़ा।  सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सहायक नगर आयुक्त की मौजूदगी वाली टीम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में चिप्स और नमकीन स्टॉक किया हुआ मिला। पेटी और पॉलीथिन में रखे खाद्य पदार्थों में मैनुफेक्चरिंग डेट तक नहीं लिखी गयी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।