पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

दूषित पेयजल की आपूर्ति पर जताया रोष

अल्मोड़ा। डे केयर संस्था अल्मोड़ा द्वारा वर्तमान में गन्दे पानी की आपूर्ति करने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। अल्मोड़ा में कोसी नदी में निर्मित जलाशय से पानी की आपूर्ति की जाती है। पिछले दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में भारी वर्षा हुईं। वर्षा के पानी के साथ जंगलों के जलने की राख सहित गन्दगी नदी में पहुँच गई। यही पानी जल संस्थान द्वारा पम्पों के माध्यम से अल्मोड़ा में आपूर्ति की गया है यह पानी बहुत ही गन्दा एवं बदबूदार है जिसे पीना तो दूर हाथ धोना भी मुश्किल हो गया। बिना पानी साफ किये बिना दवा मिलाए पेयजल आपूर्ति करने पर सीनियर्स की संस्था डे केयर के सदस्यों द्वारा रोष व्यक्त किया है। आशंका व्यक्त की है इस प्रकार के पानी से जनता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। संस्था ने मांग की है कि शुद्ध साफ पानी की आपूर्ति की जाय। यहाँ डे केयर संस्था अध्यक्ष हेम चन्द जोशी, एम सी काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट, डॉ अरुण पंत, आनन्द सिंह बगडवाल, डॉ गोकुल रावत, डॉ जे सी दुर्गा पाल, गिरीश जोशी सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक वर्चुअल बैठक में शामिल रहे।