Advertisement

‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत बुजुर्गों से मिलने पहुंची महिला कोतवाली पुलिस

अल्मोड़ा। वरिष्ठ एवं एकल नागरिकों की कुशलक्षेम जानने के लिए महिला कोतवाली पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर ‘ऑपरेशन भल छौ’ के तहत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी और द्रौपदी सुयाल ने बुजुर्गों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाना संपर्क नंबर और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य या किसी अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताई और महिला कोतवाली पुलिस की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मानव तस्करी, नए आपराधिक कानूनों और यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *