पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

गलत नीतियों के चलते भाजपा को सीएम का चेहरा बदलना पड़ा: कांग्रेस

पिथौरागढ़। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जगत सिंह खाती कार्यकर्ताओं में जोश भरने यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता की। कहा प्रदेश के लोग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। भाजपा के खिलाफ लोगों में गहरा आक्रोश है और कांग्रेस पर उनका भरोसा है। गलत नीतियों के चलते भाजपा को सीएम का चेहरा बदलना पड़ा। लेकिन नए सीएम भी विकास की बातें छोड़ अन्य विवादास्पद बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन भाजपा को यह मानना होगा कि सीएम का चेहरा बदलकर वे अब लोगों को धोखा देने में कामयाब नहीं होगी। कहा 2022 का विस चुनाव निश्चित तौर पर कांग्रेस के नाम होगा। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से जुटना होगा। इस मौके पर युकां प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।