पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

पेयजल संकट के लिए सरकार जिम्मेदार: उक्रांद

देहरादून।  उत्तराखंड क्रांति दल(उक्रांद) ने देहरादून में जल संकट के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। दल ने कहा कि देहरादून में इन दिनों कई इलाकों में पेयजल संकट है, इससे लोग परेशान हैं। पीने के पानी के लिए लोगों को मोहताज होना पड़ रहा है। दूसरे प्रदेशों की प्यास बुझाने वाले उत्तराखंड में पेयजल संकट चिंताजनक है। इसके लिए उत्तराखंड में राज कर चुकी कांग्रेस और भाजपा की सरकारें हैं। इन्होंने आम लोगों से केवल वोट लिए, उनकी मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं किया। दल के महानगर देहरादून उपाध्यक्ष रामकुमार शंखधर ने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में प्रदेश की जनका इसका जवाब जरूर देगी।