Advertisement

कोटद्वार का फायर अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

-होटल की एनओसी जारी के लिए मांगे थे 20 हजार
देहरादून। एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में रकम मांगने के आरोप में अग्निशमन अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अधिकारी के घर और कार्यालय में भी तलाशी ली गई। विजिलेंस ने कोटद्वार के अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी पर एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के लिए अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद मामले की शिकायत विजिलेंस से की गई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने कार्रवाई की योजना बनाई और अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *