देहरादून। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में नए राजनैतिक विकल्प के रूप में राज्य स्वराज पार्टी का ऐलान किया है। पार्टी का चुनाव चिह्न हीरा होगा।गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के चुनाव चिह्न हीरा का भी अनावरण किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश के विकास, जनहित और जनभागीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प जताया। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि ये पार्टी राज्य में एक नया और मजबूत राजनैतिक विकल्प होगा। एक नवंबर को पार्टी की ओर से विस चुनाव 2027 के लिए पहले प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने राज्य स्वराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मोर्चा के सदस्यों ने नए राजनीतिक विकल्प को मजबूत करने और पार्टी के साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कही। कहा कि हीरा चुनाव चिह्न के साथ राज्य स्वराज पार्टी प्रदेश की राजनीति में नए विकल्प के रूप में आगे बढ़ेगी।
पार्टी में शामिल हुए सदस्य और पदाधिकारी
पार्टी से जुड़ने वालों में अमित अग्रवाल, मनीष राणा, पवन होंडा, संजू चमोला, विपिन पपोला, निधि पपोला, कमल, अमित क्षेत्री, पूर्व सैनिक सतेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक घनश्याम, आशीष, गौरव, दिव्यांश असवाल, संदीप, अहसान, शुभम गौड़, दिव्यांश बिष्ट, जगत, संजय शर्मा, नैतिक, तेजस, अमित श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, पिंकू, राजेश, देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, बलदेव भंडारी और हरदेव पंवार शामिल रहे। प्रेस वार्ता में पार्टी के संस्थापक सदस्य देवेश्वर भट्ट, अध्यक्ष भरत रावत, महासचिव राजेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष चित्रपाल सजवान और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी समीर सजवान मौजूद रहे।
राज्य स्वराज पार्टी का शुभारंभ, हीरा होगा चुनाव चिह्न










Leave a Reply