पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

राशिफल 11 सितम्बर

आज का राशिफल


मेष : अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहेगा।

वृषभ : वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएँगे और साथ-साथ उनके साथ संबंधो में भी संवादिता रख पाएंगे।

मिथुन: अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालिएगा।

कर्क : किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आप को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे।

सिंह : विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आप को दुविधा में लाकर खड़ा़ कर देंगे। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ सम्बंधों में दृढता आएगी, जो कि आगे चलकर लाभदायी रहेगा।

कन्या : आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

तुला : क्रोध पर संयम रखिएगा। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहिएगा। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभफल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है।

धनु : आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे।

मकर: आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे।

कुंभ : आज आपको निषेधात्मक कार्य तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना देते हैं। आज आप को अधिक ही विचार सताएंगे।

मीन: आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा।