Advertisement

सड़क दुर्घटना में घायल को परिवहन विभाग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

हल्द्वानी(आरएनएस)।   अज्ञात वाहन से टकरा कर घायल हुए युवक को परिवहन विभाग की टीम से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को रुटीन जांच के दौरान विभाग के जांच दल को हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर चकलुवा के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक की हालत खराब होने के कारण टीम तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंची। परिजनों के पहुंचने के बाद ही टीम वहां से वापस लौटी। इस मौके पर परिवहन कर अधिकारी प्रमोद चौधरी, केशर सिंह, चंदन सुप्याल, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।