पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

सवा दो लाख क्यूसेक पहुंचा शारदा का जल स्तर, अलर्ट जारी

चम्पावत। पहाड़ में हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी उफान पर है। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। नदी का जल स्तर 228780 क्यूसेक पहुंचने से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जल स्तर बढऩे से यूपी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए सिंचाई ने बैराज के अधिकतर गेट खोल दिए हैं। यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शारदा नदी का जल स्तर 221.70 क्यूसेक होने पर खतरे के निशान से ऊपर माना जाता है। उन्होंने बताया कि पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। बताया कि बुधवार दोपहर को शारदा का जल स्तर 228.78 क्यूसेक तक पहुंच गया। हालांकि अपरान्ह बाद जल स्तर में कुछ कमी आई। जल स्तर में बढ़ोत्तरी को देखते हुए ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए शारदा बैराज के अधिकतर गेट खोल दिए गए हैं। पानी बढऩे से यूपी के पीलीभीत, लखीमपुर समेत अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने की संभावना है। उधर शारदा नदी बनबसा के चंदनी और आनंदपुर गांव से महज कुछ मीटर की दूरी पर बह रही है। भारी बारिश के चलते क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में जल भराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *