देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी कार्मिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन साल की छूट देने, जून में फिजिकल ना करवाने और जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि यूपी में कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा तीन साल बढ़ाई गई है। जबकि हिमाचल व कुछ अन्य नदियों में भी आयु सीमा बढ़ाई गई है। जबकि इन राज्यों में हर दो साल में भर्ती हो रही है। लेकिन उत्तराखंड में 2014 के बाद अब भर्तियां शुरू हुई हैं। ऐसे में सालों से तैयार कर रहे तमाम युवा ओवर एज हो चुके हैं। ऐसे में उनको सरकार को राहत देनी चाहिए।उन्होंने मांग की कि सरकार इस पर जल्द फैसला ले। उन्होंने ये भी कहा कि इस भीषण गर्मी में भर्ती के लिए फिजिकल ना करवाए जाए। पुलिस में 1550 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। इस दौरान उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्य विशाल चौहान, नवीन चौहान,सुरेश और आयुष मौजूद रहे।
बेरोजगार संघ ने की पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग









