पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

विधायक कपूर ने मलिन बस्ती में सुनीं समस्याएं

देहरादून।  कैंट विधायक हरबंस कपूर ने विधानसभा क्षेत्र की मलिन बस्तियों में जनता से संवाद किया। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।
श्रीदेव सुमननगर, बिंदाल और श्रीरामपुरम में लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने बिंदाल नदी के तटवर्टी क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की मांग रखी। बताया कि कई जगह पुश्ते क्षतिग्रस्त हो रखे हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। विधायक कपूर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जीएमएस मंडल के अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री सुमित पांडे, विकास बेनीवाल, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।