हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां मंशा देवी से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देशहित में किए जाने वाले कार्य महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कामना की कि अमित शाह इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते रहें।उन्होंने मां मंशा देवी और समस्त देवी-देवताओं से अमित शाह के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए कहा कि देश शांति, विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।












Leave a Reply