Advertisement

व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, बस अड्डे शिफ्ट करने की मांग

हल्द्वानी। त्योहारों के सीजन में शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था, बेकाबू अतिक्रमण और भीषण जाम से परेशान व्यापारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। ‘प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल’ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग उठाई।व्यापारियों ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, रोडवेज व केमू बस स्टेशनों को शहर से बाहर शिफ्ट करने, अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की मांग की। उनका कहना है कि खाली बस स्टेशनों पर ठेलों को व्यवस्थित किया जाए ताकि ग्राहकों को आवागमन में आसानी हो। ज्ञापन सौंपने वालों में महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री मधुकर बनोला, महिला अध्यक्ष रेनू टंडन, युवा अध्यक्ष प्रशांत अधिकारी, विपिन गुप्ता, हर्ष वर्द्धन पांडे, प्रदीप सब्बरवाल, कुसुम डिगारी और एनके पांडे शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *