Advertisement

दबांगाई के साथ हो रही शराब की ओवर रेटिंग

हल्द्वानी। हल्द्वानी आबकारी विभाग के गठजोड़ से शहर में शराब की ज्यादातर दुकानों में खुलेआम ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है। शराब की दुकान में बैठे सेल्स मैन इतने ज्यादा निरंकुश है कि प्रशासनिक अधिकारियों को ही ओवर रेट में शराब बेच दे रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब की बोतल पर प्रिंट रेट से 10 से 50 रुपये अधिक वसूला जा रहा है। इसके लिए बकायदा बोतलों पर अपने हिसाब से नया रेट स्टीकर (चिट) चिपकाए गए हैं। जिले में करीब अंग्रेजी व देशी की करीब 70 से ज्यादा दुकानें हैं। जबरन वसूली की शिकायत जब शौकीन मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल (सीएम हेल्पलाइन) पर कर रहे हैं तो उल्टा उन पर उल्टे दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ शराब कारोबारी उन्हें फोन कर धमकियां दे रहे हैं और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आबाकारी विभाग के मौन होने से लोगों में रोष है।
नियमों को ताक पर रख खोलीं दुकानें
शहर में आबकारी विभाग ने नियमों को पूरी तरह से ठेंगा दिखा दिया गया है। हाइडिल गेट के पास कायदे-कानूनों को ताक पर रखकर महज 50 मीटर की दूरी पर शराब की 2 दुकानें खोल दी गई हैं, जबकि 1 किलोमीटर के सीमित दायरे में 4-4 दुकानें संचालित हो रही हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में ओवर रेटिंग की शिकायतें
जिले के पर्वतीय और दूरस्थ हिस्सों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है। पर्वतीय क्षेत्रों की दुकानों पर तो बोतल की कीमत के हिसाब से ओवर रेटिंग हो रही है। कम कीमत वाली बोतल में कम से कम 30 और महंगी बोतल में ₹50 रुपये से ज्यादा तक की ओवर रेटिंग की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार शिकायतों और साक्ष्यों के बावजूद आबकारी विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
जिला आबकारी अधिकारी का पक्ष
ओवर रेटिंग को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की एक टीम ओवर रेटिंग को रोकने के लिए बनायी गई है। जहां तक कम दूरी पर शराब की दुकान खोलने का मामला है वह नियम के अनुसार ही खोली गई है। – मीनाक्षी टम्टा, जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *