Advertisement

केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी

उत्तरकाशी। दारताल ट्रैक पर फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को दो शव मिले हैं। जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। अन्य छह लोगों को ढूंढने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीआरएफ को दो शव मिले हैं। पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। यह शव फंसे हुए ट्रैकर्स के ही बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड लाया जाएगा। वहीं, दो शवों के मिलने के बाद अब अन्य लोगों के जीवित होने की संभावनाएं भी धूमिल होती नजर आ रही है। निम और एसडीआरएफ बुधवार को भी अन्य लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रखेगा। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बुधवार को रेस्क्यू अभियान चला रही टीम के सपोर्ट के लिए एक अतिरिक्त टीम रसद व अन्य लाइफ सपोर्ट साम्रगियों के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *