Advertisement

अनलॉक 5 की गाइडलाइन जारी, 15 अक्टूबर के बाद खुलेंगे स्कूल, कोचिंग सेंटर और सिनेमाघर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक 5 को लेकर गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत राज्यों में 15 अक्टूबर के बाद स्कूल और कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे. इसका फैसला स्कूल प्रबंधन और संस्थान के मैनेजमेंट से बात करके और स्थिति को देखने के बाद ही लिया जा सकेगा, ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से पढ़ाई की जाती रहेगी, वही गृह मंत्रालय ने साफ कह दिया है कि अगर कोई बच्चा स्कूल जाने की जगह ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई करना चाहता है तो उसको परमिशन दी जाएगी. स्कूल में बच्चे तभी जा पाएंगे जब अभिभावकों की लिखित में मंजूरी हो, वहीं स्कूलों के लिए सख्त हिदायत दी गई है की उपस्थिति को लेकर किसी भी तरीके का दबाव ना बनाया जाए. वही राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी s.o.p. जारी करें जिसके तहत स्कूलों को खोला जा सके. वही जो भी स्कूल खोले जाएंगे उन्हें शिक्षा विभाग की s.o.p. का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ गाइडलाइन में यह भी लिखा गया है कि 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ सिनेमाघरों को खोला जा सकता है जिसके लिए उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सभी मानकों का ध्यान रखना होगा। उपरोक्त गाइडलाइन को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://mha.gov.in/sites/default/files/MHAOrderDt_30092020.pdf