Advertisement

छह विद्यार्थियों की हाईस्कूल की मूल अंकतालिकाएं गुम, विद्यालय ने जारी की सूचना

अल्मोड़ा। श्री कल्याणिका वेद-वेदांग संस्कृत विद्यापीठम्, कनरा-डोल, लमगड़ा के सत्र 2024-25 के पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) के छह विद्यार्थियों की मूल अंकतालिकाएं विद्यालय कार्यालय से गुम हो गई हैं। विद्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया कि संबंधित विभाग ने अंकतालिकाएं डाक से भेजी थीं। डाक के माध्यम से भेजी गई डाक 19 मई 2025 को तत्कालीन प्रधानाचार्य विवेक स्वरूप ने प्राप्त की थी। इसके बाद अंकतालिकाएं विद्यालय कार्यालय में रखी गई थीं, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। गुम हुई अंकतालिकाएं कमल सुयाल, तनुज परगाई, पंकज कुमार, विक्की भट्ट, वैभव जोशी और हिमांशु तिवाड़ी की हैं। विद्यालय ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इनमें से किसी विद्यार्थी की मूल अंकतालिका प्राप्त होती है या उनके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल विद्यालय को सूचित किया जाए। विद्यालय के अनुसार अंकतालिकाओं के गुम होने के संबंध में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराने की आवश्यक कार्रवाई की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में इन मूल अंकतालिकाओं के किसी भी प्रकार के उपयोग या दुरुपयोग की स्थिति में विद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *