Advertisement

फर्नीचर मार्ट में अवैध लकड़ी मिलने पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। कठघरिया क्षेत्र में एक फर्नीचर मार्ट में अवैध लकड़ी मिलने पर मार्ट स्वामी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दुकान में मिले कटर को सीज कर दिया गया है। रविवार को डीएफओ रामनगर के निर्देश पर फतेहपुर रेंज के रेंजर केआर आर्या व एसओजी प्रभारी केसी तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने कठघरिया स्थित फर्नीचर मार्ट पर छापेमारी की। इस दौरान मार्ट में अवैध सागौन व तुन की लकड़ी बरामद हुई। इसके अलावा एक लकड़ी काटने वाला कटर भी मिला है। रेंजर केआर आर्या ने बताया कि अवैध लकड़ी मिलने पर मार्ट स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि लकड़ी व कटर को सीज कर रेंज कार्यालय में रख दिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर जोगाराम, वन दरोगा नेहरू लाल, राजेन्द्र सिंह जंतवाल, फॉरेस्ट गार्ड प्रकाश चन्द्र, फहीमुद्दीन, सरिता, दिनेश चन्द्र आर्य, योगेश जलाल, मोहित नेगी दीपचंद्र आदि शामिल रहे।