Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजली अर्पित की

देहरादून। पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की 101 वीं जन्म जयंती और आठवें निर्वाण दिवस के अवसर पर आज उन्हें उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने तिवारी को अद्भुत राजनैतिक व प्रशासनिक क्षमताओं वाला नेता बताया उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही रहे एन डी तिवारी उत्तराखंड के ही गौरव नहीं थे बल्की पूरे देश की शान थे। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड के मुख्य मंत्री व केन्द्रीय मंत्री के रूप में एन डी तिवारी ने अपनी प्रशासनिक व राजनैतिक क्षमताओं का जिस प्रकार से प्रदर्शन किया व अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया वो अद्वितीय है। धस्माना ने कहा कि तिवारी की विनम्रता शालीनता सह्रदयता विद्वत्ता के उनके विरोधी भी कायल थे।
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड में हम जो भी अवस्थापना विकास हुआ चाहे वो सड़क हो स्कूल विश्विद्यालय हों अस्पताल मैडिकल कालेज हों सब तिवारी जी की देन है। श्रद्धांजली कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, अमरेंद्र सिंह बिष्ट ,आलोक बगवाडी, नरेंद्र सिंह राणा,अनुज दत्त शर्मा,करण घाघट, गोपाल भट्ट आदि बड़ी संख्या में पार्टी कारयकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *