Bagheshwar. 23rd March,2023: जिले के वैणीमाधव वार्ड के भिटालगांव में आम का विशालकाय पेड़ गिर गया। जिससे बिजली के पोल, तार आदि क्षतिग्रस्त हो गए। पालिका की पांच स्ट्रीट लाइटें भी टूट गई हैं। पेड़ धारे और रास्ते के बीचोंबीच गिरा है। जिससे रास्ता भी बंद हो गया है। घटना के समय लोग बाहर नहीं थे। जिससे बड़ी घटना टल गई है।
पेड़ गिरने से मची अफरातफरी
वैणीमाधव वार्ड के भिटालगांव में आम का पेड़ गिरने से लोगों में अफरातफरी मच गई। तेज हवा के साथ पेड़ बिजली के तारों में लटक गया। दूसरे पेड़ पर गिरा और फिर दो पोल जड़ से उखड़ गए। पांच स्ट्रीट लाइटें टूट गईं। लोगों के घरों के बिजली मीटर और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र बहादुर सिंह मेहता का मकान घटना में बालबाल बच गया। उन्हें पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है।
credits: Dainik Jagran





Leave a Reply