Advertisement

बसपाइयों ने मनाया मायावती का 67वां जन्मदिन

रुड़की। रविवार को स्थानीय बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख मायावती का 67 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर लक्सर विधायक हाजी शहजाद ने कहा कि बसपा हर जाति, वर्ग और समुदाय के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्हें न्याय और सुशासन कैसे देना है, यह भी बसपा ही जानती है। उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा और अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं। तभी उन्हें उनके हक हकूक मिल सकेंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटकर खुशियां मनाई। बाद में विधायक की तरफ से क्षेत्र के गरीब परिवार के लोगों को कंबल भी बांटे गए। अध्यक्षता रजबपुर के पूर्व प्रधान कर्णपाल सिंह और संचालन नेतराम सोनियाल ने किया। इस मौके पर डॉ. चरण सिंह, इकबाल सिंह, दिनेश महाराणा, अफजाल, नसीम राणा, राजेश गौतम, डॉ. जगपाल, मोमिन मलिक, जसवीर सिंह, जावेद, मनोज कुमार रियासत खान आदि मौजूद रहे।