पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

चारधाम तीर्थ यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी चारों धामों की मौसम अपडेट

देहरादून। मई माह से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम यात्रा प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इस बार चारधाम तीर्थ यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में चारों धामों में मौसम की अपडेट जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई देंगी। इसके लिए कैंप परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। इन एलईडी पर चार धामों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध होंगी। संभावना जताई जा रही है कि 8 या 9 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप प्रबंधन का कहना है कि कैंप परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी होनी है। लेकिन चुनाव के चलते यह जारी नहीं हो पाई हैं। चुनाव समाप्त होते की विभिन्न सुविधाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। 25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में छह एलईडी लगाई जाएंगी। दो वेटिंग रूम और चार बाहर परिसर में लगाई जाएंगी। इन सभी एलईडी पर चार धामों में मौसम की स्थिति व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेगी। जिससे तीर्थ यात्रियों को कैंप परिसर में ही मौसम के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
25 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। चुनाव के बाद कुछ सुविधाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। – एके श्रीवास्तव, ओएसडी यात्रा प्रशासन