रुड़की। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में अर्धसैनिक बल ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने रमजान और ईद को देखते हुए क्षेत्र में और ज्यादा सक्रियता बढ़ा दी है। रमजान का आखिरी असरा शुरू हो गया है। अब कुछ दिनों बाद ईद मनाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में पुलिस ने कस्बे में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाने के लिए तैयारियां और तेज कर ली है। सोमवार को अर्धसैनिक बल के साथ इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा, उप निरीक्षक नवीन नेगी, पुष्पेंद्र सिंह, मनसा ध्यानी, अरविंद बर्थवाल, राजेश देवरानी, उत्तम सिंह और शहजाद अली ने फ्लैग मार्च किया।
मंगलौर में अर्धसैनिक बल का फ्लैग मार्च




