Advertisement

दीपावली के बाद हो गंगा बंदी, स्थायी प्रकृति के हों कुंभ निर्माण कार्य

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दीपावली के बाद गंगा बंदी कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान बाजार में कारोबार चरम पर रहता है। गंगा बंदी से श्रद्धालुओं की आवाजाही और स्थानीय व्यापार प्रभावित होता है। मंगलवार को सुभाष घाट पर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ-2027 के निर्माण कार्य स्थानीय जनता और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कराए जाएं। निर्माण कार्य स्थायी प्रकृति के होने चाहिए, ताकि कुंभ के बाद भी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को उनका लाभ मिले। उन्होंने मेला प्रशासन से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और अधिकारियों से नियमित निगरानी करने की अपील की।कहा कि अधिकारियों और व्यापारियों के बेहतर समन्वय से ही धर्मनगरी का विकास संभव है।प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट ने कुंभ के विकास कार्य तेजी से पूरे कराने पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक और शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि कुंभ के दौरान भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में व्यापारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना चाहिए। बैठक में विमल सक्सेना, अनुज गुप्ता, योगेश भारद्वाज, आदेश मारवाड़ी, हिमांशु राजपूत, अजय अरोड़ा, तेज प्रकाश साहू, निशा गुप्ता और बबीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *