पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

होटल कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

नैनीताल। उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें होटल प्रबंधन की ओर से वेतन न देने पर रोष व्यक्त किया गया। कहा अब होटल प्रबंधन मनमानी पर उतर आए हैं। आए दिन कार्मिकों को निकाले जाने की सूचनाएं आ हैं। बीते दिनों प्रतिष्ठित होटल प्रबंधन द्वारा भी कार्मिकों को निकाला गया। कई अन्य द्वारा भी कार्मिकों पर दबाव बनाया जा रहा है। होटल कर्मचारियों ने कहा भविष्य की अनिश्चितता से एक होटलकर्मी पैरालाइज हो गया है। भारतीय मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि 27 अगस्त तक निकाले गए होटल कर्मियों को कार्य पर वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में वीरेंद्र खंकरियाल, नरेंद्र पपोला, मजदूर संघ, होटल संघ से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *