टोक्यो । जापान के तीन मछुआरों की उस समय मौत हो गयी जब उनकी नौका जापानी जलक्षेत्र में रूस के एक जहाज से टकरा गयी।
दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 06.00 बजे होक्काइडो में मोनबेट्सू शहर के बंदरगाह से 23 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब जापान की मछली पकडऩे वाली नौका रूस के एक जहाज से टकरा गयी। नौका में पांच लोग सवार थे , जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी।
जापानी नौका रूसी जहाज से टकरायी , तीन मछुआरों की मौत



