पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार

रुड़की(आरएनएस)।   पिछले सप्ताह एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमे में पोक्सो तथा अन्य धाराएं बढ़ाई हैं। क्षेत्र से एक सप्ताह पहले किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं लग पाया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।