पहाड़ भारत

खबर पहाड़ की

शहर आगमन पर राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री का हुआ स्वागत

रुद्रपुर। रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश का विधायक राजकुमार ठुकराल ने स्वागत किया। राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री ने विधायक सहित पदाधिकारियों से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री ने कहा कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में जहां रोजगार सहित लोगों को जीवन यापन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जनता को सरकार पर ही भरोसा है। ऐसे में परेशानी से गुजर रहे लोगों की मदद कर व सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पात्रों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। तभी जनता को राहत दिलाई जा सकती है। उन्होंने नेताओं को सामाजिक दूरी बनाते हुए जनता की सेवा करने का आह्वान किया और पीएम मोदी के संदेशों के प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *