Advertisement

पहाड़ी से गिरकर युवती घायल

बागेश्वर। बागेश्वर में कपकोट तहसील के पेठी गांव की एक युवती पहाड़ी से अंसतुलित होकर गिर गई। साथ गए अन्य लोगों ने उसे खाई से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल भर्ती कपकोट तहसील के पेठी निवासी 20 साल की करिश्मा पुत्री दन पाल आर्या ने बताया कि सोमवार को अपनी बकरियों को लेकर जंगल गई थी। लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर खाई में गिर गई। साथ में आए अन्य लोगों ने उसे वहां से निकाला और कपकोट अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां घायल का इलाल चल रहा है।