उत्तरकाशी। एसएसबी गुरिल्ला संगठन की एक आम बैठक आगामी 22 जनवरी को घनसाली में की जायेगी। संगठन मंत्री जगदीश प्रसाद सेमवाल ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डालाकोटी भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया जायेगा। बताया कि एलआईयू का जो सत्यापन चल रहा है। उसमें कई गोरिल्ला साथी छूटे हुए हैं। जिस पर बैठक में चर्चा होगी। छूटे साथियों की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों सहित केंद्र सरकार को भेजी जायेगी।
22 जनवरी को घनसाली में होगी गुरिल्ला संगठन की बैठक










