Advertisement

नदी किनारे फंसे मजदूर को बचाया

चमोली। नदी के किनारे फंसे नेपाल के मजदूर भीम बहादुर के लिए आरडीआरएफ और चमोली पुलिस देवदूत साबित हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हेलंग से एचसीसी कंपनी द्वारा फोन के माध्यम से सूचना मिली कि निर्माणाधीन एचसीसी क्रशर प्लान्ट के पास नदी के किनारे एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ से मय एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा नदी के विकराल एवं तेज बहाव के बीच भी अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए रेस्क्यू उपकरणो से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए भीम बहादुर पुत्र लाल बहादुर जिला सुरखेत नेपाल उम्र 40 वर्ष को सकुशल बाहर निकाला गया। उसने पुलिस और एसडीआरएफ का आभार जताया।